Advertisements
Spread the love

विधायक समीर मोहंती के प्रयास से चाकुलिया में चार महत्वपूर्ण योजनाओं की सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासनिक स्वीकृति दी

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) विधायक समीर मोहंती के प्रयास से बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चाकुलिया प्रखंड में चार महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दे दी है. ज्ञात हो कि काफी लंबे समय से स्थानीय विधायक समीर मोहंती प्रयास में थे कि चाकुलिया प्रखंड के गोटाशीला बाबा थान में फॉरेस्ट पार्क, कान्हाईश्वर पहाड़ पर सीढ़ी का निर्माण तथा खोड़ी पहाड़ी मंदिर का सौंदर्यीकरण कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए. इन कार्यों के साथ ही विधायक के अनुशंसा के आलोक में चाकुलिया नया बाजार में अंडरपास के समीप एक सामुदायिक भवन सह अतिथिशाला निर्माण कार्य को भी स्वीकृति मिल चुकी है. इन योजनाओं की स्वीकृति मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर हैं.

Advertisements

You missed