Advertisements
Spread the love

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से घंटो कोकपाड़ा रेलवे लाईन परिचालन रहा बाधित, भीड़ देखकर चालक फरार…

 

चाकुलिया  (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया कोकपाड़ा रेलवे लाइन में सोनाहारा गांव के पास मंगलवार की सुबह चालक की लापरवाही से एक ट्रैक्टर संख्या यूपी 85 सीके 3738 डाउन रेलवे ट्रैक के बीच फंस गया. ट्रैक्टर चालक ने काफी देर तक फंसे पहिया निकालने का प्रयास किया लेकिन निकालने में सफल नहीं रहा.

Advertisements

देखते ही देखते लोगों की काफी भाड़ होने लगी तो भीड़ देखकर चालक वहां से फरार हो गया. ट्रैक्टर फंसने से रेल परिचालन सुबह घंटो तक बाधित रहा. घंटे भर की मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को जेसीबी के सहारे ट्रैक से हटाया गया.

जानकारी के मुताबिक उक्त ट्रैक्टर धान झड़ाई मशीन को अनलोड कर जा रहा था. सोनाहारा के पास रेलवे डाउन लाइन के पोल संख्या 184/6 और 184/8 के बीच फंस गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेलवे आरपीएफ को दी. सूचना पाकर रेलवे के एएसआई परमानंद सेनापति, एसपी माइती और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से ट्रैक्टर को लाइन से हटाया.

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर