
विलक्षण प्रतिभा के धनी शिक्षक दुलाल चंद्र दास हुए सम्मानित

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । पोटका प्रखंड के चाकड़ी पंचायत अंतर्गत किसानडीह प्राथमिक विद्यालय के पूर्व शिक्षक, विलक्षण प्रतिभा के धनी दुलाल चंद्र दास को संकुल स्तर पर उनके पूर्व विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि दुलाल चंद्र दास का सहायक शिक्षक से सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति हो चुकी है। वर्तमान में वे मानपुर स्थित विद्यालय में पदस्थापित हैं। सम्मान समारोह में चाकड़ी पंचायत की मुखिया संगीता सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने शिक्षक दुलाल दास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावुक शब्दों में उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर साधनसेवी दिलीप महतो ने दुलाल दास के सेवा काल को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष तीर्थंकर सिंह ने किया।
समारोह में संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाओं में दिलीप सीट, सनातना महाकुड़, शांति भट्टमिश्र, अवंती रानी पाल, दुर्गा कुमारी सहित विद्यालय के अभिभावक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

