Spread the love

संथाली–ओलचिकी शताब्दी समारोह की तैयारियों पर बैठक
जमशेदपुर

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर । संथाली भाषा और ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह के अवसर पर 29 नवंबर को करनडीह स्थित दिशोम जाहेर, जमशेदपुर में भव्य आयोजन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का कार्यक्रम है। यह आयोजन 22वें संथाली “पारसी महा” एवं ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार कार्यक्रम स्थल दिशोम जाहेर पहुंचे और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और अन्य पहलुओं पर चर्चा की।
इस दौरान विधायक ने आयोजन की रूपरेखा, अतिथि व्यवस्था और समन्वय से जुड़े विषयों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से संथाली भाषा, संस्कृति और ओलचिकी लिपि को व्यापक पहचान मिलेगी।
बैठक में आयोजन समिति के सदस्य रविंद्रनाथ मुर्मू, वीर प्रताप मुर्मू, गणेश टुडू, शंकर हेंब्रम, कुशल हांसदा, बाबूलाल, जोबा मुर्मू, मानसिंह मांझी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।