Advertisements
Spread the love

जामा और शिकारीपाड़ा विस क्षेत्र में कल बुधवार को परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी

 

राज्य में फैले भ्रष्टाचार,अपराध और विकास की रुकावटों के खिलाफ भाजपा का आंदोलन प्रदेश को एक नई दिशा देने के लिए संकल्पित – पिंटू अग्रवाल

दुमका : ब्यूरो रिपोर्ट मौसम गुप्ता

Advertisements

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा की परिवर्तन यात्रा पूरे जोश और समर्थन के साथ आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में कल 25 सितंबर 2024 को, जामा और शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा के अंतर्गत जनसभा और रोड शो का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा मिडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 25 सितंबर को हेलीकॉप्टर से प्रातः 10:45 बजे रामगढ़ प्रखंड के ईटबंधा मैदान (जामा विधानसभा) और दोपहर 1:00 बजे शिकारीपाड़ा प्रखंड कॉलेज मैदान(शिकारीपाड़ा विधानसभा) में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे। बाबूलाल मरांडी परिवर्तन सभा के माध्यम से हेमंत सोरेन सरकार की भ्रष्ट नीतियों, प्रशासनिक विफलताओं और जनता से किए गए वादों को लेकर भाजपा जनता को जागरूक करेंगे।

 

रामगढ़ में आयोजित जनसभा के पश्चात परिवर्तन यात्रा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा काठीकुंड और रानेश्वर प्रखंड में रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इस रोड शो में गोड्डा विधायक अमित मंडल और अन्य प्रमुख स्थानीय नेता उपस्थित रहेंगे। यह रोड शो जनता और भाजपा के बीच सीधा संवाद स्थापित करने और पार्टी के संकल्प को हर नागरिक तक पहुंचाने का एक अहम अवसर होगा।

पिंटू अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा को मिल रहा अपार जनसमर्थन यह सिद्ध करता है कि झारखंड की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है। राज्य में फैले भ्रष्टाचार, अपराध और विकास की रुकावटों के खिलाफ भाजपा का यह आंदोलन प्रदेश को एक नई दिशा देने के लिए संकल्पित है।