Advertisements
Spread the love

दुमका : होली के जश्न में चली गोली, मची अफरा तफरी, जांच में जुटी पुलिस

मौसम गुप्ता… ✍️

Advertisements

झारखंड की उपराजधानी दुमका में होली के रंग में उस वक्त भंग पड़ गई, जब शहर में गोली चल गई । शहर के गिलान पाड़ा में गोली चली जिसमें जीतू हरि नाम के एक व्यक्ति घायल हो गया । जीतू हरि के  जांघ में लगी गोली ।‌ जिसे  इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज चल रहा है । जीतू की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है । चर्चा में है कि, जमीन विवाद में यह घटना घटी है ।‌ नगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।‌

You missed