Advertisements
Spread the love

दुमका :नौकरी का झांसा देकर दर्जनों युवा – युवतियों को ठगी हुआ फरार । नये नटवरलाल के कर्मकांड के जांच में जुटा पुलिस।

रिपोर्ट : मौसम गुप्ता 

Advertisements

दुमका  :  नारायण सेवा शिक्षा ट्रस्ट दुमका के द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला पहुंचा दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा तक । न्याय की आस में बेरोजगार युवक- युवतियों कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत किया और न्याय का गुहार लगाया ।

पूरे संथाल परगना में बेरोजगारी और पलायन सबसे बड़ी समस्या है और रोजगार की तलाश में लोग दूसरे प्रदेश जाने को मजबूर हैं ।‌ रोजगार दिलाने का झांसा देकर बेरोज़गारों से लाखों  रूपए ठगी का मामला सामने आया है । चर्चा है कि किसी नारायण सेवा शिक्षा ट्रस्ट दुमका की जहां निर्देश सह संचालक दिलीप कुमार महतो ने इस मामले को अंजाम देकर नजर नहीं आ रहा है । इस ठगी का शिकार हुए युवक- युवती ने टाउन थाना और दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी के पास पहुंचे गुहार लगाया । भुक्तभोगियों का अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात तो नहीं हुई पर इन लोगो को न्याय मिल की आशा‌ है।

चर्चा है कि, नारायण सेवा शिक्षा ट्रस्ट द्वारा बेरोजगार युवक – युवतियों से नौकरी दिलाने के नाम पर 10 से 15 हजार रुपए उगाई कर लिया जिसकी भनक तब लगी, जब इसके संचालक दिलीप कुमार महतो किए गए वादे से मुकरने लगा।
इसके साथ कार्यालय के कर्मचारी को भी समय से वेतन भुगतान नहीं होने लगा तो एक जूठ हो कर दिलीप कुमार महतो का शिकायत लेकर टाउन थाना पहुंचा । इसके बाद इस ठगी का मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी  कार्यालय में भी गुहार लगाई।‌ मौके पर पब अनुमंडल पदाधिकारी मौजूद नहीं रहने के कारण कर्मचारियों के समक्ष बात रखा । पीड़ितों ने स्थानीय प्रभारी को आवेदन सौंपा ।‌ वानांचल के स्थानीय संवाददाता आरोपी  दिलिप कुमार महतो का पक्ष जानने के लिए संपर्क साधने के लिए अनेक बार प्रयास किया पर हो न सका, संभवतः क्षेत्र से बाहर कहीं चले गए हैं । रिपोर्ट ने थाना प्रभारी से इस संबंध में बाते की तो उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है जिसके केस नंबर 32 है ।

बहर हाल, क्षेत्र में जंगल की आग के तरह यह मामला स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की प्रतिष्ठा सच्चाई की तह तक पहुंचने के लिए दांव पर लगी हुई है।

You missed