Spread the love

दुमका : मसलिया थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसाई से लूट-पाट व गोलीकांड का दुमका पुलिस ने किया उद्भेदन

रिपोर्ट : मौसम गुप्ता 

Advertisements
Advertisements

∆ मसलिया थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसाई लूट-पाट व गोलीकांड का दुमका पुलिस ने किया उद्भेदन ।

∆ मामले में सम्मिलित पांच को गिरफ्तार कर भेजा जेल । घटना में इस्तेमाल देशी पिस्टल,पांच जिंदा गोली समेत लूटे गए जेवर व बाइक पुलिस ने किया जब्त।

दुमका : पुलिस ने मसलिया थाना क्षेत्र में बीते 28 दिसंबर 2024 को हुए लूट-पाट व गोली कांड का उद्भेदन करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । मामले में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि 28.12.2024 को मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आश्रम मोड़ के एक जेवर दुकानदार को दुकान बंद कर अपने घर जाने के क्रम में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारकर करीब 03 किलो चांदी के जेवर एवं 15000 रुपया लूट लिया था। ईलाज के क्रम में दुकानदार की मृत्यु हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस कांड के उद्भेदन हेतू एसआईटी का गठन किया गया था । सभी वैज्ञानिक एवं तकनिकी रूप से अनुसंधान करते हुए इस कांड में संलिप्त 03 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। इनके अपराध स्वीकारोक्ति बयान एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस कांड में ज्वेलर रामचन्द्र वर्मा एवं उसके पुत्रों की संलिप्तता पाई गई। मृतक संजय राणा के व्यापार के कारण हो रहे व्यापारिक घाटे को लेकर कुख्यात अपराधकर्मियों के माध्यम से इस कांड को करवाया गया था। दुमका पुलिस ने घटना में इस्तेमाल 7.65 mm का एक देशी पिस्टल, 7.65 mm की 05 जिंदा कार्तुस, लुटे गये चांदी के जेवरात और घटना में इस्तेमाल अपाची मोटरसाईकिल बरामद की है । मामले में मेहबूब अंसारी, पिता जाकीर अंसारी, सा०- फतेहपुर, थाना फतेहपुर, जिला- जामताड़ा, साकिर अंसारी उर्फ फौदारी पिता सुलेमान मियां सा० पोखरिया थाना नारायणपुर, नौशाद अंसारी उर्फ निषाद अली अंसारी पिता हकीम मियां सा० नारुडीह थाना नारायणपुर, रामचन्द्र वर्मा पिता स्व० भोलानाथ साव ग्राम रानीघाघर थाना मसलिया, दुमका वर्तमान में सा०- फतेहपुर, थाना- फतेहपुर, जिला- जामताड़ा एवं राजेश वर्मा पिता रामचन्द्र वर्मा ग्राम- रानीघाघर थाना- मसलिया, दुमका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।

You missed