
दुमका : पिता ने किया पवित्र रिश्ते को तार-तार, नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण…
रिपोर्ट : मौसम गुप्ता

बेटा हो या बेटी, माता पिता के सानिध्य में सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. लेकिन जब पिता पर ही नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण का आरोप लग जाए तो हमें सोचने पर विवश होना पड़ता है कि आखिर किस पर भरोसा किया जाए
दरअसल पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की पुलिस सोमवार को दुमका पहुंची और नगर थाना के सहयोग से जिओ कंपनी के प्रबंधक मानस दास को किराए के आवास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद अपने साथ लेकर चली गई. उसके खिलाफ पत्नी ने नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था.पाक्सो एक्ट के तहत दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाना में मामला दर्ज कराया गया था.
पत्नी ने पति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराया मामला:-
पत्नी ने जो थाने लिखित शिकायत दर्ज कराई है उसके अनुसार बताया गया कि बेटी एक साल से मानसिक रूप से परेशान थी तो दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल में इलाज कराया गया, लेकिन वहां इलाज में कोई सुधार नहीं हुआ. उसके बाद पति पत्नी बेटी को लेकर इलाज के लिए वेल्लोर ले गया . वहां पर पूछताछ में बेटी ने डॉक्टर के समक्ष इस बात का खुलासा किया कि उसका पिता उसके साथ यौन शोषण कर रहा है।

पिता बेटी पर दबाव बनाता था कि उसने अगर कहीं भी इसका खुलासा कर दिया तो वह उसकी मां को छोड़ देगा, इसी वजह से बेटी इस अवधि में न केवल में क्षन केवल मानसिक रूप से परेशान रह रही थी बल्कि गंभीर अवसाद में भी रहने लगी.बताया रहा है कि ,किशोरी का पिता 12 साल से मोबाईल जिओ कंपनी में काम कर रहा था, चार महीना पहले ही तबादले के बाद बतौर मैनेजर दुमका आया था. घटना को लेकर दंपति अप्रैल महीने में ही वेल्लोर गया था, उसके बाद पत्नी ने दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाना में आवेदन देकर पति के खिलाफ दर्ज कराया, सोमवार की सुबह दुर्गापुर थाना की पुलिस नगर थाना आई और वहां के प्रभारी अशोक राम की मदद लेकर आरोपी को उसके किराए के घर से गिरफ्तार किया ।
