Advertisements
Spread the love

बेनियाजारा ग्राम में 63 KVA विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति

Advertisements

Arjun kumar ….✍️

अनगड़ा (रांची)। अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत बोंगईबेड़ा पंचायत के बेनियाजारा ग्राम में खिजरी विधायक Rajesh Kachhap की अनुशंसा पर स्वीकृत 63 KVA क्षमता के नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। ग्रामीणों की बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थापित यह ट्रांसफार्मर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख दीपा उरांव एवं प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रमुख दीपा उरांव ने कहा कि बेनियाजारा ग्राम में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ने के कारण पूर्व में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही थी तथा लोगों को पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पा रहा था। नए 63 KVA ट्रांसफार्मर की स्थापना से अब क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर व निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी, जिससे दैनिक जीवन के साथ-साथ कृषि एवं अन्य कार्यों को भी सुविधा मिलेगी।
प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पंचायतों में आवश्यकता के अनुरूप नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण बिजली सेवा मिल सके। कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल महतो, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के प्रतिनिधि आशीष मुण्डा, पूर्व मुखिया मधुसूदन मुण्डा, प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम उरांव, विभागीय संवेदक नवीन कुमार मेहता सहित पुशनाथ मुण्डा, कालीचरण मुण्डा, रूपचंद भोगता, अंजन भोगता, शिवपूजन महतो, बृजलाल भोगता, रूपेश भोगता एवं अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने नए ट्रांसफार्मर की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज और विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

You missed

दुमका  : पिता ने किया पवित्र रिश्ते को तार-तार, नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण…