
30 मई से 30 जून तक बीजेपी दुमका में महा जनसंर्पक अभियान की तैयारी में जुटे, पार्टी के सभी सात मोर्चा के जिला अध्यक्ष के साथ तैयारी बैठक संपन्न ….
संवाददाता:- मौसम कुमार गुप्ता दुमका (झारखंड)
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय दुमका में जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन की अध्यक्षता में सभी सात मोर्चा के जिला अध्यक्ष और मोर्चा के महामंत्री के साथ बैठक हुई, बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पारितोष सोरेन ने कहा कि भारतीय पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त जिसमें प्रत्येक विधानसभा में मोर्चा सम्मेलन होना सुनिश्चित हुआ, हर विधानसभा में सातों मोर्चा द्वारा एक संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, लोकसभा की नियुक्त 2 सदस्य केंद्रीय टोली में से किसी एक नेता को विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे तथा प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी और प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे है ,
दुमका विधानसभा मे 14 जून को जामा विधानसभा मे 13 जून को शिकारीपाड़ा विधानसभा मे 12 जून की तिथि तय हुआ है, विधानसभा वार सम्मेलन में मोर्चा जिला के सभी पदाधिकारी , मंडल के सभी 3पदाधिकारी और कार्यकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। विधानसभा वार संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के लिए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रूपेश/[‘
lp;;lp.oinuyiy67nकुमार मंडल को प्रभारी नियुक्त किया गया ,
बैठक में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतू झा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फारूक अनवर ,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्रीधर दास , युवा मोर्चा अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल, महामंत्री अमन राज, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री मनोज हांसदा, दिनेस मुर्मू, लंबोदर दास आदि मौजूद थे।
