Spread the love

दुमका : नशा एवं रफ्तार का कहर; बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट : मौसम गुप्ता

Advertisements
Advertisements

दुमका : दुमका-मसलिया मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के बिजयपुर गांव के समीप रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार तीनों युवक नशे की हालत में थे और तेज गति से बाइक चला रहे थे। इसी दौरान चालक संतुलन खो बैठा और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना में घायल युवकों की पहचान जामा थाना क्षेत्र के श्यामपुर झिलुवा निवासी राजकिशोर बेसरा तथा बिजयपुर गांव के दो अन्य युवकों के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका भेजा गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में तीनों को चोटें आई हैं, जबकि एक युवक की स्थिति अपेक्षाकृत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और नशे की हालत में वाहन संचालन नहीं करने की अपील की है।

You missed