Advertisements
Spread the love

दुमका : सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

मौसम गुप्ता… ✍️

Advertisements

# सघन अभियान का उद्देश्य बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव को सुदृढ़ बनाना है – सचिव

दुमका : माननीय झालसा, रांची तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका, सुधांशु कुमार शशि के आदेशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में नब्बे दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य की थीम पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा नालसा जागृति स्कीम 2025 के तहत आज उर्दू प्राथमिक विद्यालय, दुधानी,दुमका में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, शिविर में सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य विषय पर विशेष रूप से पोक्सो एक्ट 2012 संबंधी विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों को कानून के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बालको एवं बालिकाओं को लैंगिक अपराधों से संरक्षण से जुड़े विधिक प्रावधान, शिकायत तंत्र, उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाएं एवं व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणाम और उससे संबंधित कानूनी पहलुओं पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वही प्राधिकार के सचिव विवेक कुमार द्वारा बताया गया कि यह अभियान न केवल विधिक साक्षरता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है बल्कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव को भी मजबूत कर रहा है, जिससे समाज में जागरूकता और सुरक्षा का वातावरण विकसित हो सके।