Advertisements
Spread the love

दुमका : झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया कर्मचारी संघ प्रखंड इकाई की बैठक…

मौसम गुप्ता… ✍️

बैठक में जिला संरक्षक विजय कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित हुए बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अप्रैल 2025 को घोषणा किया हुआ मानेदय लागू करने 9 सूत्री मांग को लेकर रैली निकाला जाएगा ।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि स्वास्थ्य सहिया स्वास्थ्य सुविधा को ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचने का काम करती है परंतु समान काम समान वेतन लागू नहीं किया गया मैं राज्य के मुख्यमंत्री से यह मांग करता हूं कि समान काम समान वेतन लागू किया जाए 18000 रुपया मानदेय दिया जाए ।

सरुज मरांडी मोनिका हसदा, सफल मुर्मू, बाहा टुडू, कल्पना, सुशीला हेंब्रम, सुनीता मरांडी, आदि उपस्थित थे ।

You missed