Advertisements
Spread the love

दीवार तोड़ने का विरोध करना पड़ा भारी, मारपीट कर 20 हजार रुपये छीनने का आरोप

Advertisements

दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता 

दुमका । हंसडीहा थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव में दीवार तोड़ने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर 20 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हंसडीहा निवासी विजय कुमार साह ने थाना में लिखित आवेदन देकर हरिनंदन जायसवाल एवं पवन कुमार साह पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने तथा नकदी छीनने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार 18 जून 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने बारीडीह स्थित मकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों आरोपी वहां पहुंचे और कथित तौर पर घर की दीवार तोड़ने लगे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि लोहे की रॉड से हमला किए जाने से उनके दाहिने कंधे और कमर में गंभीर चोट लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसी दौरान उनकी जेब से 20 हजार रुपये जबरन निकाल लिए गए। शोर मचाने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए सफेद रंग की कार संख्या जेएच-09एई-8198 से फरार हो गए। घायल विजय कुमार साह ने बताया कि इलाज में व्यस्त रहने के कारण वह तत्काल थाना नहीं पहुंच सके और 20 जून को लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

You missed