Advertisements
Spread the love

दुमका : जिला समाहरणालय के समक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा झारखंड सरकार  जनविरोधी नीतियों पर विरोध व धरना प्रदर्शन…

संवाददाता:- मौसम कुमार गुप्ता  दुमका (झारखंड)

Advertisements

राज्य की हेमंत सरकार के द्वारा पिछड़ी जाति आरक्षण पर उदासीन रवैया अपनाने, पंचायत चुनाव में अपने हक से वंचित रखने नगर निगम चुनाव की तैयारी को भी उसी आधार पर करने की प्रकिया में चल रही है, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही परेशानी, नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण दिलाने हेतु आयोग गठन एवं ट्रिपल टेस्ट सर्वे शुरू करवाने, मनरेगा मजदूरों नियमित रोजगार, नियमित मजदूरी भुगतान एवं आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीबों को दिलाने के विषय जैसे विभिन्न मांगो को लेकर आज भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा दुमका जिला के अध्यक्ष पिंटू साह की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज के इस धरना में मुख्य रूप से मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ईस्वर प्रजापति जी,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बिनोद शर्मा जी , झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष निवास मंडल जी, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल जी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अक्षय यादव जी भाजयुमो के जिला मंत्री मनीष कुमार जी, पिछड़ी जाति मोर्चा के दिनेश सिंह जी मदन पदार जी मुकेश कुमार जी,संजय मंडल जी, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज वर्मा जी नगर महामंत्री दीपक सिंह जी एवं कई पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।संजय पंडित ,ओम केसरी, मनोज यादव नरेश मंडल श्यामसुंदर मंडल रोहित नंदी छोटेलाल मंडल प्रदीप शाह गिरधर दास नीरज भंडारी ब्रांड गुप्ता