Advertisements
Spread the love

प्रखंड स्तरीय आयुष मेला का शुभारंभ विधायक ने दीप प्रज्वलित कर किया….

चाण्डिल (विद्युत महतो) ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के पातकुम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर प्रखंड स्तरीय आयुष मेला का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने मेले में आए लोगो से निशुल्क स्वास्थ्य सेवा के लाभ लेने को कहा। विधायक ने कहा लोग आयुष चिकित्सा पद्धति से उपचारकर निरोग हो सकते हैं। उन्होंने लोगो से राज्य सरकर द्वारा चलाया जा रहा है जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। इस दौरान विधायक ने मेले में लगे सभी स्टालों का बारी बारी से निरीक्षण किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो, सीडीपीओ हिमाद्री कुमारी, प्रमुख गुरुपोदो मारडी, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, किसुन किस्कु, जिला आयुष चिकिस्ता पदाधिकारी डॉ बिपिन चंद्र गुप्ता, डीपीएम निर्मल दास, मेला प्रभारी डॉ बीसी मांझी, प्रखंड आयुष चिकिस्ता पदाधिकारी डॉ अनुपम घोषाल एवं सभी आयुष सीएचओ उपस्थित थे।

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर