दुमका : चुटोनाथ पार्क के पास की सड़क बदहाल, बरसात में लोगों का जीना मुहाल
रिपोर्ट : मौसम गुप्ता्

चुटोनाथ पार्क के पास से गुजरने वाली सड़क की हालत इतनी खराब है कि आम लोगों का यहां से आना-जाना मुश्किल हो गया है। थोड़ी सी बारिश होते ही पूरी सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाती है।
सड़क पर जगह-जगह पानी जमा है और कीचड़ की वजह से दोपहिया वाहन भी फिसल रहे हैं। पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों को रोज इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। बरसात के मौसम में हालात और बिगड़ जाते हैं।
लोगों की मांग
इलाके के निवासियों ने उपायुक्त दुमका और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क का जल्द से जल्द पक्कीकरण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोग आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं।
