
स्वच्छता ही सेवा 2024 नगर परिषद दुमका के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया…
दुमका: मौसम गुप्ता

आज बुधवार को आयोजित मैराथन दौड़ मैं युवा छात्र-छात्राएं स्वच्छता ही सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौड़ का आयोजन स्थानीय नगर परिषद दुमका प्रयास से किया गया था। इस मैराथन का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि एवं विशेष अतिथि को बैच लगाकर से स्वागत किया गया। साथ ही नगर परिषद के लेखा पादधिकारी राजेंद्र रविदास , डॉ श्वेता स्वराज ब्रांड एंबेसडर जतिन कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया गया।
दौड़ का आयोजन और रूट :
मैराथन की शुरुआत सुबह 6 बजे डीसी आवास चौक दुमका से हुई वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए नगर परिषद से होते हुए पुनः डीसी आवास चौक पास कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के 100 से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ का रूट शहर के प्रमुख स्थलों से होकर गुजरा, जिससे न केवल दौड़ में भाग लेने वाले बल्कि राहगीर और स्थानीय निवासी भी इस आयोजन का हिस्सा बन सके।
प्रतिभागियों का उत्साह:
इस दौड़ में छात्र-छात्राएं एवं बच्चे सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुछ ने इसे जीतने के उद्देश्य से भाग लिया तो कुछ ने इसमें शामिल होकर स्वच्छता के प्रति जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया। खासकर बच्चों और युवाओं का जोश देखने लायक था।
मुख्य आकर्षण :
इस मैराथन में सबसे पहले 2 किलोमीटर की दौड़ हुआ. पहला स्थान में एलिना मुर्मू प्राप्त किया। दूसरा स्थान में सोना हेंब्रम प्राप्त किया। तीसरा स्थान में राजिम शीला मुर्मू प्राप्त किया महिलाओं ।
पुरुष में पहला स्थान में अभिषेक कुमार ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान में राकेश मुर्मू प्राप्त किया। तीसरे स्थान में साइमन टुडू ने प्राप्त किया। दौड़ के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
नगर परिषद लेखा पदाधिकारी राजेंद्र रविदास ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल लोगों में दौड़ने के प्रति रुचि बढ़ती है बल्कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना एवं जन जन तक लोगों को की भागीदारी सुनिश्चित करना।
आयोजकों की मेहनत :
इस मैराथन के सफल बनाने में नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर जतिन कुमार को जाता है, जिन्होंने महीनों की मेहनत और तैयारी से इस आयोजन को सफल बनाया। आयोजन में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, नगर थाना के पुलिस पेट्रोलिंग के साथ एवं नगर टीम की वालंटियर टीम जिससे प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के दांत चिकित्सक रोग विशेष डॉक्टर श्वेता स्वराज ने कहा कि समुदाय की स्वच्छता ही सेवा की भागीदारी इस आयोजन ने स्थानीय समुदाय को भी जोड़ने का काम किया। बहुत से लोग अपने परिवार के साथ दौड़ को देखने और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाने के लिए आए थे। सभी ने मिलकर इसे एक यादगार कार्यक्रम बना दिया।
भविष्य की योजनाएं :
आयोजकों ने घोषणा की कि यह मैराथन हर साल आयोजित की जाएगी और इसके रूट को और भी चुनौतीपूर्ण बनाया जाएगा। साथ ही, इसे एक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन बनाने की योजना भी है ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग ले सकें। इस अवसर पर नगर परिषद असिस्टेंट इंजीनियर हाशीबुर रहमान,टाउन प्लानर कुमार प्रियम,सत्यम साह एवं छात्र छात्रा आदि मौजूद थे।

