
दुमका : कार्य पुरा हुआ कि नहीं सुध लेने वाले कोई नहीं, शिलान्यास हो गया काम खत्म !
# समय सीमा खत्म होने के एक साल दो महीने बाद भी अधूरी पीएमजीएसवाई सड़क। मुंगेर लाल के हंसींन सपने बना हुआ है विकास योजना कार्य।

मौसम गुप्ता… ✍️
झारखंड राज्य में कुछ समय से एक ट्रेंड चला आ रहा है। विकास योजना कार्य का प्रस्ताव संबंधित विभाग में डालो और प्रस्ताव स्थल में शिलापट्ट में अपना नाम लिखवाकर नारियल फोड़ दो। शिलान्यास है गया ! विकास कार्य पुरा हुआ है कि नहीं किसी को कोई सारोकार नहीं। समय के अंतराल में शिलापट्ट का लिखावट फीका पड़ने लगता है और आगे चलकर पुरी तरह धुमिल हो जाता है। शिलापट्ट कार्य पुरा होने का इंतजार में राह ताकते रहता है। चलिए जानने के लिए दुमका के मसलिया प्रखंड का दौरा करतें हैं और देखते हैं विकास कार्यों की स्थिति।
मसलिया प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही अस्ताजोरा से हथियापाथर सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के दो महीने बाद भी अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यस्थल पर लगे सूचना बोर्ड के अनुसार, अस्ताजोरा से हथियापाथर तक 11.250 किलोमीटर सड़क निर्माण का जिम्मा तिरुपति कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। योजना के तहत 3.620 किमी सीसी सड़क तथा 7.730 किमी बीटी सड़क का निर्माण किया जाना था। कार्य अवधि 27 सितंबर 2023 से 26 मार्च 2025 तक निर्धारित थी। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अब तक सड़क का कार्य पूरा नहीं हो सका है। कई हिस्सों में केवल पीसीसी सड़क का निर्माण हुआ है, जबकि बीटी सड़क का अधिकांश भाग अब भी कच्चा पड़ा हुआ है। बरसात नजदीक आने से ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने से रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने तथा बच्चों को स्कूल भेजने में भारी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाबूपुर से दतियातपुर सड़क निर्माण का कार्य भी इसी एजेंसी के जिम्मे है और वहां भी कार्य की गति धीमी बनी हुई है। समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता के साथ जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
