Advertisements
Spread the love

वार्ड नंबर 2 से दुर्गा चरण बेसरा ने भरा नामांकन, बोले-स्वास्थ्य, शिक्षा और पानी की समस्याओं का होगा समाधान

Advertisements

गाम्हरिया संवाददाता – जगबंधु महतो

आदित्यपुर  नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 2 में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में दुर्गा चरण बेसरा ने वार्ड नंबर 2 से पार्षद पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
गौरतलब है कि इससे पहले उनकी भाभी वार्ड नंबर 2 से लगातार दो बार वार्ड पार्षद रह चुकी हैं। इसी जनसेवा के अनुभव और पारिवारिक पृष्ठभूमि का हवाला देते हुए दुर्गा चरण बेसरा ने जनता से समर्थन की अपील की। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें पार्षद के रूप में चुनती है, तो वार्ड में लंबे समय से रुके हुए सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान का भरोसा दिलाया। दुर्गा चरण बेसरा ने कहा कि वे वार्ड के समग्र विकास के लिए हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे और लोगों की समस्याओं को मजबूती के साथ नगर निगम तक पहुंचाएंगे।

You missed