एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोबाइल छिनताई करने वाले गिरोह को धर दबोचा…
जगबंधु महतो गम्हरिया:
सरायकेला जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत एनआईटी गेट नंबर दो के समीप गौतम कुमार के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटकर दूसरे घटना को अंजाम देने के लिए निकले दो बदमाशों को पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पकड़ाया। पकड़ाए हुए आरोपियों सालडीह बस्ती के कार्तिक महतो और पवन गोराई उर्फ बादसा उर्फ डाब शामिल है।
Advertisements

Advertisements

पुलिस ने दोनों के पास से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। अभियान के दौरान दोनों बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ा l पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों ने मोबाइल की लूट की है और दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहे थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
Related posts:

