Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर विद्युत लोको सेड में इंजन सेंटिंग के दौरान 50 वर्षीय रेल कर्मचारी निषेध कुमार शेखर इंजन की चपेट में आने से घटनास्थल पर पर मौत …

जमशेदपुर: नवीन प्रधान 

Advertisements

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत विद्युत लोको सेड में इंजन सेंटिंग के दौरान रेल कर्मचारी 50 वर्षीय निषेध कुमार शेखर इंजन की चपेट में आ गया जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई…

घटना अहले सुबह की बताई जा रही है, रात्रि ड्यूटी में किताडीह निवासी निषेद कुमार शेखर मौजूद थे, सुबह-सुबह इंजन सेंटिंग के दौरान वे इंजन की चपेट में आ गए जहाँ उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जानकारी मिलते ही रेलवे के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना परसुडीह पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही परसुडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुड़ गई फिलहाल शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है जानकारी देते हुए उनके कलीग शशि मिश्रा ने बताया कि शेखर 97 बैच के रेलवे कर्मचारी थे वे रात्रि 10 से 6 ड्यूटी में मौजूद थे तभी अहले सुबह इंजन सेंटिंग के दौरान उनकी मौत हुई है उन्होंने कहा इस दुख की घड़ी में पूरा रेल परिवार उनके साथ खड़ा है

शशि मिश्रा

You missed