Advertisements
Spread the love

उषा मार्टिन फाउंडेशन ने दस गांवों में खेल सामग्री बांटी,
आधा दर्जन गांवों में बने स्पोर्ट्स क्लब

Advertisements

✍️ Arjun Kumar Pramanik 

रांची/नामकुम : उषा मार्टिन फाउंडेशन अपने फैक्टरी के आसपास के गांवों में युवाओं और बच्चों को खेल से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी फाउंडेशन ने विभिन्न फुटबॉल टीमों और क्लबों को खेल सामग्री वितरित की।
फाउंडेशन ने दस गांवों में युवाओं की टीम बनाकर उन्हें खेल सामग्री उपलब्ध कराई है।

उषा मार्टिन फाउंडेशन के वरुण कुमार ने बताया कि हर एक स्पोर्ट क्लब को 15 से 20 सेट जर्सी, बूट्स, सॉक्स के अलावा तीन फुटबॉल दिए गए हैं। इसके अलावा लड़कियों को खेलकूद से जोड़ने के लिए वॉलीबॉल, नेट, कैरमबोर्ड और स्किपिंग रोप भी मुहैया कराए जा रहे हैं। इस अभियान में सरकारी विद्यालय के बच्चों को भी शामिल किया गया है।

लालगंज के मुखिया अनिल लिंडा ने बताया कि कंपनी के सहयोग से पिछली बार उनकी टीम ने जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया था। चतरा के सुमीत महतो ने बुजुर्ग ग्रामीणों को लेकर एक Legend F.C टाटीसिलवे, बनाई है, जिसमें टाटीसिलवे के आसपास के 10 गांवों के बुजुर्ग खिलाड़ी शामिल हैं। हरातू की मुखिया नूतन पाहन और टाटी के मुखिया कृष्णा पाहान भी अपने-अपने गांवों में खेलकूद को बढ़ावा देने में सक्रिय हैं।
उषा मार्टिन फाउंडेशन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और बच्चों को खेलकूद से जोड़ना है, ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य, जीवनशैली और खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

बाक्स

खेल सामग्रियां प्राप्त करने वाली टीम है -बानपुर फुटबॉल, घाघरा फुटबॉल क्लब, लीजेंड  एफ सी क्लब, हरातु सरना क्लब, टाटी फुटबॉल क्लब और स्वर्णरेखा फुटबॉल क्लब  प्रमुख हैं।

You missed