
पोटका : पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी में बैठक कर वार्षिक निर्माण योजना का तैयार किया…
अभिजीत सेन… ✍️

पोटका के बड़ा सिगदी पर्यावरण चेतना केंद्र सभा भवन में ग्राम सभा सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत वार्षिक योजना कैलेंडर निर्माण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में ग्राम सभा के सक्रियकरण, ग्राम सभा के उप समितियां का प्रशिक्षण गांव के संस्कृत टीमों को सक्रीय करण करना तथा पारंपरिक ग्राम सभा के नेतृत्वकर्ताओं एवं निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करने और एफआरसी समितियां को सामुदायिक बन पट्टा पाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना और ग्राम सभाओं को अंतर्मुखी बनाने के लिए ग्रामसभा फेडरेशन की दिशा में संगठित करने का प्लानिंग तैयार किया गया।
इस बैठक में संस्था के समन्यक गोपाल किस्कु, पंचायत समन्यक लखीन्दर सरदार, एवं जवा टुडू, सीआरपीके अर्जुन सरदार सुरेश सरदार आनंद सरदार, गौरी सरदार सहयोग में लक्ष्मी सिंह अनिता कुमारी मानिक सरदार मालती सरदार आदि उपस्थित रहे।
