Advertisements

कालापाथर पंचायत में हाथीयों का आतंक, किसानों का लगा शकरकंद की खेती को किया बर्वाद…
चाकुलिया: (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर पंचायत स्थित बागडीहा गांव में बीती रात एक जंगली हाथी ने किसान कुशल बेसरा के शकरकंद के खेत में जमकर उपद्रव मचाया. इस दौरान हाथी ने शकरकंद की फसल को खाकर और पैरों से रौंद कर तहस-नहस कर दिया. किसान दूर से अपनी मेहनत की बर्बादी देखते रहे. किसान कुशल बेसरा की पत्नी सीता बेसरा ने बताया कि तीन कट्ठा जमीन में शकरकंद की खेती की गई थी. हाथी ने फसल को बर्बाद कर दिया.
Advertisements

इससे भारी नुकसान हुआ है. विदित हो कि इन दिनों जंगली हाथी धान की फसल को निशाना बना रहे हैं. प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उपद्रव बढ़ता ही जा रहा है. रोज कहीं ना कहीं जंगली हाथी उपद्रव मचा रहे हैं और धान तथा सब्जी की फसलों को तहस-नहस कर रहे हैं. हाथियों के इस उपद्रव से किसान त्राहिमाम कर रहे हैं.

