
चाकुलिया नगर पंचायत के कर्मी विधायक समीर मोहन्ती से मिलकर पद की स्वीकृत दिलाने की मांग की

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर मोहंती से शनिवार को चाकुलिया नगर पंचायत कर्मी मिले. इस दौरान नगर पंचायत के कर्मियो ने विधायक से अनुरोध किया कि झारखंड में स्थायी नियुक्ति से पूर्व नगर निकायों में कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेनेटरी सुपरवाइजर, सफाईकर्मी कार्यरत गरीब व असहाय कर्मियों को स्थायी करने की कृपा करें. ताकि वे अपने परिजनों और बच्चे का भरण-पोषण कर सकें. सरकार यदि स्थायी नहीं करती है तो सभी कर्मी के बूढ़े माता-पिता, बच्चे रोड़ पर आ जाएंगे. इस दौरान विधायक समीर मोहंती ने आश्वासन दिया कि किसी की नौकरी नहीं जाएगी और स्थायी करने पर सरकार उचित विचार करेगी. विधायक से मिलने वालों कर्मियों में कार्यालय सहायक अमित मिश्रा, कम्प्यूटर ऑपरेटर दुर्गा नाथ, आशीष ज्योति, प्रलभ झा, अरुण महतो, सेनेटरी सुपरवाइजर असीम नाथ, सफ़ाई कर्मी प्रसेनजित दास आदि उपस्थित थे.


