एतवा उरांव बने अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष, विजय टोप्पो को नामकुम प्रखंड की कमान
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में श्री एतवा उरांव तथा नामकुम प्रखंड अध्यक्ष के रूप में विजय टोप्पो को नियुक्त किया गया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण ने दोनों को नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री एतवा उरांव ने कहा, “जिस आशा, विश्वास और उद्देश्य के साथ मुझे प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन एक शक्ति है और कांग्रेस पार्टी संविधान में विश्वास रखने वाली पार्टी है।” उन्होंने आगे कहा कि आज देश को जातिगत जनगणना की आवश्यकता है और यह राहुल गांधी के प्रयासों का ही परिणाम है कि केंद्र सरकार अब इस पर सहमत हुई है।
वहीं विजय टोप्पो ने कहा कि वे आदरणीय राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे जी के विकासोन्मुखी विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने आगामी ‘संविधान बचाओ रैली’ में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव कमलेश महतो, विधायक दल के उपनेता श्री राजेश कच्छप, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांके विधायक सुरेश बैठा, जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो, मिडिया समन्वयक कुलेश्वर मुंडा, महिला अध्यक्ष मेरी तिर्की सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
बधाई देने वालों में प्रमुख नाम:
श्रवण कुमार मुंडा, फारूक खान, दीपा उरांव, राजेन्द्र मुंडा, जयपाल हजाम, पंचू तिर्की, दिनेश प्रमाणिक, प्रबल कुजूर, सकिर अंसारी, संदीप कच्छप, किस्टो कुजूर, अशोक मिश्रा, अर्चना मिश्रा, माधव कच्छप, सतीश पंडा, महादेव मुंडा, कमिश्नर मुंडा, तुलसी खरवार, हरिमोहन महतो, सफिउल्लाह अंसारी, सुरेश प्रसाद शाहू, अशोक गुप्ता, मुबारक अंसारी, सरिता देवी, देवकी देवी, फूलो देवी, शहनाज़ खातून, ज्योति देवी, रेशमा देवी, ममता कुमारी, रीना संगा, अनिता देवी, संजय नायक, आशिष मुंडा, अजय उरांव, सचिन नायक, सुखराम उरांव, अजय करमाली, छोटेलाल महतो, रोहित नायक, मिन्हाज आलम, यूनूस अंसारी, संगीता कैथा, प्रेमनाथ मुंडा, अनिता सिंह, तोहीद आलम, अब्दुल अंसारी, सुधा देवी, अंजु लकड़ा, बिजो लकड़ा, अणु बेग, जिता कच्छप, कल्याण लिंडा, अरबिंद लोहरा, मदन मोहन मिश्रा, एतवा मुंडा, बिलसिंह लकड़ा, नरेश गाड़ी, सोमरा मुंडा, मुनेश करमाली, मकर मुंडा, जोन तिग्गा, सोनू उरांव, सुबोध बेदिया, कृष्णा महली, बाली महली, समीम खान, अजगूत करमाली, राजेन्द्र भोगता, बबलू तूरी, अनील हजाम, बलेश्वर बेदिया, भोला करमाली, महेश गंझु, अशोक बेदिया, जफर ईमाम, अशफक आलम, विजय तिर्की, शिलास टुट्टी, तिलोस्फर मिंज, मुकती लता, जिलहूड़, सन्तोष तिग्गा, तिवफील संगा आदि।
Related posts:
