Advertisements
Spread the love

इस स्वतंत्रता दिवस हर घर लहराएगा तिरंगा; सरायकेला उप डाकघर ने कम कीमत पर हर घर तिरंगा पहुंचाने की तैयारी की है…

सरायकेला। लहराते तिरंगे को देख हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। और जब बात स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा ध्वज के ध्वजारोहण की बात हो तो पूरा वातावरण ही समारोह और उल्लास से भर जाता है। आगामी 15 अगस्त को समारोह पूर्वक उल्लास के साथ 76वें स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने की तैयारी जिले भर में सभी स्तर पर जोर-शोर से जारी है। वहीं इस वर्ष डाक विभाग द्वारा भी हर घर तिरंगा और हर हाथों में तिरंगा पहुंचाए जाने की विशेष तैयारी की जा रही है। जिसके तहत सरायकेला के उप डाकघर में कम कीमत पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा डाक विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है। जिसे जन जन तक पहुंचाने के लिए सरायकेला उप डाकघर द्वारा प्रचार प्रसार और जागरूकता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Advertisements

सरायकेला उप डाकघर के डाक निरीक्षक मनोज राम बताते हैं कि हर घर तिरंगा अभियान 2.0 के तहत आम लोगों के घर घर तक तिरंगा की पहुंच बनाने के लिए डाक विभाग द्वारा काफी कम कीमत मात्र ₹25 की लागत पर 20×30 इंच माप का स्टैंडर्ड क्वालिटी का तिरंगा विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया है। और लोगों को इससे जुड़ने एवं सब पोस्ट ऑफिस से तिरंगा का क्रय करने के लिए तथा तिरंगे के सम्मान को सर्वोच्च बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बहरहाल स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने के उत्साह के बीच डाक विभाग द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की स्थानीय जनों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?