Advertisements
Spread the love

दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प यात्रा में शामिल हुए जिप सदस्य भाजपा नेता शंभू मंडल…

सरायकेला:संजय मिश्रा 

सरायकेला। जिला परिषद सदस्य भाजपा नेता शंभू मंडल दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संकल्प यात्रा में शामिल हुए। कोलाबीरा से वाहनों के जत्थे के साथ रैली की शक्ल में पहुंच कर संकल्प यात्रा में शंभू मंडल ने अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में जिले सहित पूरे राज्य भर में भारतीय जनता पार्टी ने जोश और उमंग के साथ उभरी है।

जिसमें आम जनता की सहभागिता और विश्वास भी झलक रहा है। और इसका परिणाम आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में बहुमत के तौर पर दिखेगा।