Advertisements
Spread the love

उत्पाद विभाग ने छापामारी कर अवैध विदेशी शराब के मिनी फैक्ट्री का किया उद्भेदन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के उत्पाद पदाधिकारियों के संयुक्त सहयोग से राजनगर थाना क्षेत्र के एदल गांव में उत्पाद छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब के मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।

Advertisements

इस दौरान घटनास्थल से कुल 100 लीटर स्प्रिट, 400 लीटर तैयार रंगीन विदेशी शराब, 40 लीटर विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब सहित विदेशी शराब बनाने में प्रयुक्त किए जाने वाले भारी मात्रा में भिन्न-भिन्न ब्रांड के कॉर्क, लेबल, रैपर, खाली बोतल एवं क्रैमल आदि बरामद किया गया। इसके साथ ही उत्पाद विभाग सरायकेला द्वारा मिनी फैक्ट्री संचालनकर्ताओं के विरुद्ध अभियोग संबंधी कार्रवाई की जा रही है।

You missed