Advertisements
Spread the love

सरला बिरला विश्वविद्यालय में “ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजिस फॉर अ सस्टेनेबल एनवायरमेंट” विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

Advertisements

रांची/नामकुम । सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में   “ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजिस फॉर अ सस्टेनेबल एनवायरमेंट” विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग एवं सिविल एवं एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा, आईक्यूएसी एवं इंस्टीटूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम 11 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें देशभर से लगभग 200 प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर एसबीयू के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने सतत ऊर्जा और हरित प्रौद्योगिकियों की आवश्यकता पर बल देते हुए शिक्षकों और शोधकर्ताओं से वैश्विक हरित परिवर्तन में भागीदार बनने का आह्वान किया। एसबीयू के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने जलवायु परिवर्तन की बदलती नीतियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप अनुसंधान को आगे बढ़ाने की अपील की। प्रो. पंकज कुमार गोस्वामी, डीन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस, ने अपने संबोधन में ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार, आर्थिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन के बीच संतुलन की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने शिक्षकों को हरित ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को अपनाने और समाज के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। एफडीपी के संयोजक डॉ. सागर सारंगी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा डॉ. वी.एन.एल. दुर्गा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों और आयोजन समिति के योगदान की सराहना की। उद्घाटन दिवस पर विशेषज्ञ वार्ताओं का आयोजन हुआ। डॉ. संतोष कुमार साहू, एसोसिएट प्रोफेसर, आईआईटी मद्रास ने “भारत के विनिर्माण क्षेत्र में कार्बन मूल्य निर्धारण” विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं डॉ. बसुदेव प्रधान, असिस्टेंट प्रोफेसर, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ने “सतत पर्यावरण के लिए सौर फोटोवोल्टेक प्रौद्योगिकी” पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने सौर ऊर्जा नवाचारों की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम को लेकर एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

You missed