Spread the love

महिला पर्यवेक्षीका तरविंदर कौर का सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह …

मुसाबनी प्रखंड के बाल विकास सेवा परियोजना कार्यालय में महिला पर्यवेक्षक सुश्री तरविंदर कौर का सेवानिवृत्ति हो गया। इसके कारण उनका सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में सीडीपीओ सभागार में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अंचलाधिकारी सह सीडीपीओ विजय कुमार महतो एवं मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्पक सिंह मुंडा उपस्थित रहकर कार्यक्रम का शोभा बढ़ाएं। सभी पदाधिकारी अपने-अपने विचार रखें, महिला सुपरवाइजर तजविंदर कौर जी को पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया सभी सेविकाएं मिलकर सप्रेम भेंट के साथ विदाई दिया गया ।तरविदंर कौर काफी भावुक हो गए एवं बोले भविष्य में कभी मेरी जरूरत हो तो नीसंकोच याद कर लिया कीजिए मैं अपना अनुभव साझा करूंगी। कार्यक्रम में महिला सुपरवाइजर रेखा बर्नवाल सेविका अध्यक्ष लक्ष्मी रानी पातर,रश्मि टांग, शांति टुडू, पद्मावती पातर,छाया माहतो, लतिका सिंह, सरला मुर्मू सेविकाएं एवं लिपिक शहदेव मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

You missed