Advertisements
Spread the love

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता पहुंची सरायकेला; पार्टी जिला कार्यालय में झारखंड सरकार के क्रियाकलापों का 20 पन्नों का आरोप पत्र जारी करते हुए कहे…..

फाइन, फोल्डर बॉस की सरकार के 4 साल; ठगबंधन मालामाल, झारखंड बदहाल…

सरायकेला: संजय मिश्रा । भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सह निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता शनिवार को अपने दौरे पर सरायकेला पहुंची। इस दौरान पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर सिंहदेव उर्फ राजा सिंहदेव, जिला मंत्री दुलाल स्वांसी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य एवं मीडिया प्रभारी सोहन सिंह की उपस्थिति में प्रेस से मिलते हुए उन्होंने झारखंड के गठबंधन सरकार के 4 सालों के क्रियाकलापों को लेकर आरोप पत्र जारी किया।

उन्होंने कहा कि आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी झारखंड की गठबंधन सरकार फाइल, फोल्डर बॉस की सरकार के 4 साल; ठगबंधन मालामाल और झारखंड बदहाल है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का झूठा वादा करके सत्ता में आई हेमंत सरकार ने झारखंड के युवाओं को धोखा देने का काम किया है। जिसमें 1 साल में 5 लाख नौकरी नहीं तो राजनीति से संन्यास लेने का वादा शामिल था। और सरकार गठन के 6 महीने के भीतर सभी सरकारी रिक्तियां भर दिए जाने का वादा भी हेमंत सरकार द्वारा किया गया था। वर्तमान सरकार में महिलाएं झारखंड में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा और विकास का वादा करके सत्ता पर कब्जा करने वाली हेमंत सरकार ने झारखंड के जल, जंगल और जमीन को लूटने का काम किया है।

किसानों के लिए किए गए वायदे 2 लाख रुपए तक की तुरंत कर्ज माफी, बोरिंग से कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली, प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में कोल्ड स्टोरेज, हर प्रखंड में मॉडल किसान स्कूल की स्थापना सहित अन्य सभी वायदे हेमंत सरकार भूल चुकी है। इस सरकार में खुलेआम सभी विभागों में चढ़ावा संस्कृति हावी है। मौके पर उन्होंने मोदी सरकार द्वारा झारखंड को दिए गए अपार सहयोग की भी जानकारी दी। और कहा कि झारखंड सरकार के पास अपार साधन लेकिन खर्च करने की सही नियत नहीं है।

वित्तीय कुप्रबंधन के कारण विकास की योजनाएं ठप्प पड़ी हुई है। जनकल्याण की योजनाओं में राज्य सरकार विफल साबित हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्पित है। और प्रधानमंत्री का संकल्प है कि ना खाएंगे और ना खाने देंगे। इसलिए जांच एजेंसियों को खुली छूट है। प्रधानमंत्री ने यह भी कह दिया है कि जनता से जो लूटा है उसकी पाई पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रमों के माध्यम से सिर्फ किए जा रहे दिखावा की संस्कृति को झारखंड की जनता भलीभांति जान चुकी है। और राज्य की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करते हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ भाजपा को अपना समर्थन देने की तैयारी कर रही है।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…