Spread the love

सागवान पेड़ काटने के मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज।

नोनिहाट@ अक्षय कुमार मिश्रा

Advertisements
Advertisements

काठीकुंड शनिवार को काठीकुंड थाना क्षेत्र के लखनपुर पहाड़ी के पास लगी सागवान के छोटे- छोटे पेड़ काटने मामले में वन विभाग द्वारा तीन लोगो पर प्रार्थमिकी दर्ज की गई है।अभियुक्तों में लखनपुर निवासी बशीरुद्दीन अंसारी,फारूक अंसारी,जफर अंसारी शामिल है।मौके से विभाग द्वारा तीन सागवान बोटा लकड़ी जप्त की गई है।

जानकारी अनुसार क्षेत्र में और भी सागवान के छोटे पेड़ कटे होने की संभावना है।मामले को लेकर काठीकुंड प्रखंड वनपाल प्रभारी रुपेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सागवान पेड़ काटने मामले में तीन अभियुक्त पर प्रार्थमिकी दर्ज कर ली गई है,विभाग जांच में जुटी है।और भी लोगो के नाम सामने आने की संभावना हैं।

You missed