Advertisements
Spread the love

स्कूल परिसर में लगी आग, दमकल से बुझाया आग…

 

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद परिसर में देर रात को किसी अज्ञात द्वारा आग लगा दिया गया। आग स्कूल परिसर के जंगल झाड़ी में लगा दिया गया था। देखते ही देखते स्कूल परिसर में आग चारों ओर फैली। आग लगने की सुचना मिलते ही ग्रामीण स्कूल परिसर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया। सुचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस दलवल के साथ पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाया गया।

Advertisements

समय पर आग को नहीं बुझाया जाता तो सायद स्कूल भवनों को नहीं बचाया जा सकता था।आग कैसे लगी या किसी ने जानबूझकर कर लगाया गया, फिलहाल इसका पता नही चल पाया है। वहीं ग्रामीण अंबिका प्रसाद महतो ने बताया कि देर रात को स्कूल परिसर में किसी अज्ञात के द्वारा चारों ओर आग लगा दिया गया था। ग्रामीणों व दमकल के द्वारा बुझाया गया।