
हाइवा में लगी आग, दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं.

चांडिल संवाददाता : कल्याण पात्रो
चांडिल : प्रखण्ड के सहरबेड़ा टुयलुग गांव के समीप एनएच 33 से दलमा की ओर जाने वाली मुख्य मार्ग पर एक भीषण दुर्घटना घट गया, गनीमत रही इस दुर्घटना में कोई भी जान माल कि क्षति नहीं हुई है। बता दें बुधवार शाम को लगभग 6 बजे के करीब मिट्टी लदा एक चलती हाइवा (ओडी 09 भी 1203) में भीषण आग लग गया। हाइवा में लगी आग की खबर से ग्रामीण घटनास्थल पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों के अनुसार देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और हाइवा को पूरी तरह अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने उक्त घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। प्रशासन घटनास्थल पहुंच कर दमकल विभाग को खबर किया। मौके पर अग्निशमन वाहन पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक गाड़ी का हॉर्स (इंजन वाली भाग) जलकर खाक हो गया था। उक्त मामले में चांडिल थाना प्रभारी ने बताया कि किसी प्रकार की जान माल कि क्षति होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन कांदरबेड़ा-दौमुहानी फोर लेन सड़क निर्माण कार्य हेतु काटजोड़ से मिट्टी लेकर जा रहा था।
Related posts:

