Advertisements
Spread the love

दो बाइकों की आमने-सामने भिडंत में पांच गंभीर रूप से हुये घायल; दो रेफर…

सरायकेला: संजय मिश्रा । सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया के समीप घटी दिन की तकरीबन 2:00 बजे घटी एक सड़क दुर्घटना में पांच बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के किसी कंपनी में काम करने वाले चक्रधरपुर निवासी 20 वर्षीय मानकी हांसदा अपनी 8 साल की बेटी लक्ष्मी हांसदा को लेकर 30 वर्षीय जामुदार चाम्पिया के साथ बाइक से जमशेदपुर से चक्रधरपुर की ओर जा रहे थे।

Advertisements

इसी क्रम में बाइक से गम्हरिया के मिरुडीह जा रहे बंदगांव निवासी दंपति 21 वर्षीय सलीम बांकीरा और 18 वर्षीय मनीषा मुंडरी के बाइकों की मुड़िया गांव के समीप आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें उक्त सभी पांचो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा पांचो घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया।

जहां पैर में गंभीर चोट लगने से जामुदार चांपिया और सलीम बंकीरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उक्त दोनों को जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया गया। शेष सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल सरायकेला में जारी है।

You missed