Advertisements
Spread the love

“जारी है जय माता दी सेवा समिति, दुमका द्वारा हर रविवार भोजन सेवा”

दुमका ब्यूरो: मौसम कुमार गुप्ता

Advertisements

रविवार भोजन सेवा में राजमा,चावल,आचार का भोजन अध्यक्ष राजेश कुमार राउत के घर से स्वनिर्मित भोजन,शहर के टाटा शोरूम,टीन बाजार,धर्म स्थान,वीर कुंवर सिंह चौक,गाँधी मैदान इत्यादि जगहों पर कार से घूम- घूम कर लगभग 150 लोगों को भोजन कराया गया।

आज उनके चेहरे की खुशी देख कर मन को बहुत संतुष्टि मिली । इन कार्यक्रमों से मन को बहुत शांति मिलती हैं समिति का उद्देश्य ही “नर सेवा नारायण सेवा” हैं ये रविवार भोजन सेवा 1 जनवरी 2022 से लगभग सभी रविवार होती आई है। ये कार्यक्रम अभी निरंतर चले ऐसा प्रयास किया जाएगा

आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश कुमार राउत,संदीप कुमार जय बमबम,मनीष कुमार छोटु, संतोष ठाकुर,विकास कुमार,चंद्र राय किस्कू इत्यादि लोगों का कार्य सहयोग रहा।