Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

काण्ड्रा मोड़ में फुटबॉल का महासंग्राम, AKSAM राहरगोड़ा बनी चैंपियन

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रिर्पोटर – जगबंधु महतो

48 टीमों ने लिया हिस्सा, शिवांश स्पोर्टिंग उपविजेता; विजेता को मिला ₹1.20 लाख का पुरस्कार

 

काण्ड्रा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काण्ड्रा मोड़ स्थित बालीडीह (पदमपुर) फुटबॉल मैदान में ‘डिबा-किशुन मेमोरियल क्लब’ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में AKSAM राहरगोड़ा ने शानदार खेल कौशल और बेहतरीन टीम संयोजन का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं शिवांश स्पोर्टिंग को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा।
विजेता टीम AKSAM राहरगोड़ा को ₹1.20 लाख, उपविजेता शिवांश स्पोर्टिंग को ₹80 हजार तथा तृतीय स्थान पर रही रघुनाथ एफसी को ₹40 हजार की नकद राशि प्रदान की गई। चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को भी ₹40 हजार, जबकि पांचवें से आठवें स्थान तक पहुंचने वाली प्रत्येक टीम को ₹20 हजार का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेयर, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट रेफरी, मैन ऑफ द सीरीज और प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में क्लब के अध्यक्ष सह झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, पूर्व प्रमुख रामदास टुडू, राम हांसदा एवं रपचा पंचायत की मुखिया सुकमति मार्डी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।
खेल युवाओं को दिखाता है सही दिशा : विनोद कुमार मुर्मू
मुख्य अतिथि काण्ड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त जरिया है। खेल युवाओं को नशा और अपराध जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करता है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और खेल भावना को मजबूत करते हैं।
क्लब अध्यक्ष कृष्णा बास्के ने युवाओं से नियमित रूप से खेलों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि खेल के मैदान में ही अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और मजबूत मन के लिए खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।
मौके पर क्लब के सचिव दिकू किस्कू, सह-सचिव इन्द्रो मुर्मू, कोषाध्यक्ष बीरधान बास्के, खेलाराम हेंब्रम समेत पूर्व प्रमुख रामदास टुडू, पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, समाजसेवी लालबाबू महतो, गोरखा हांसदा, सोनाराम मार्डी, सोनाराम मुर्मू, बहादुर टुडू, गौतम महतो, संतोष टुडू, राजेश भगत, सुजेन्न हांसदा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements