Advertisements
Spread the love

जवान वीर शहीद ठाकुर हेंम्ब्रम का द्वितीय पुण्य तिथि पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट सह सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया…

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह)  चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बर्डीकानपुर पंचायत के लुआबेरा गांव के निवासी गोइलकेरा में नक्सलियों हमले से शहीद हुए जवान वीर शहीद ठाकुर हेंम्ब्रम का द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम में विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल होकर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने शहीद ठाकुर हेम्ब्रम जैसे बहादुर लोग विरले ही मिलते हैं जो समाज की रक्षा के लिए अपने कर्तव्‍य पर अपना जान न्‍यौछावर कर देते हैं. ऐसे वीर को हम बार – बार नमन करते हैं.

You missed