Advertisements
Spread the love

पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने दिवंगत जयंतो महतो के परिवार से मिलकर दी सांत्वना, की आर्थिक मदद

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया प्रखंड के बहादुरपुर गाँव के निवासी जयंतो महतो की कुछ दिन पहले आकस्मिक निधन हो गया था. इस दुखद घटना के बाद बुधवार को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कुचियासोलि पंचायत के उपमुखिया सपन महतो के साथ उनके परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त की और परिवार को आर्थिक मदद प्रदान किया. इस दौरान कुणाल षड़ंगी ने मृतक के परिजनों का ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ हैं और किसी भी प्रकार की सहयोग के लिए सदैव तैयार हैं.

Advertisements

इस मौके पर समीर महतो, देबू महतो, सूरज महतो, लखविन्दर कपाट, भारत पात्र आदि उपस्थित थे.

You missed