
भारत श्री अवार्ड से सम्मानित विभूतियों का पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय एवं पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने किया सम्मान

✍️ Arjun Kumar Pramanik
राँची/नामकुम : कुशीनगर में हुए अंतरराष्ट्रीय मिलन समारोह में एक्यूप्रेशर, योगा, नेचुरोपैथी इत्यादि के क्षेत्र में सम्मान पाने वाले डॉक्टर मधुसूदन पांडे, डॉक्टर बलराम महतो, डॉक्टर दिनेश सिंह एवं अनुज कुमार सिंह को देश के पूर्व रक्षा राज्य मंत्री व पूर्व सांसद रांची लोकसभा सुबोध कांत सहाय एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह द्वारा उनके आवास पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुबोध कांत सहाय ने कहा कि इन विभूतियों को हार्दिक बधाई, जिन्होंने झारखंड ही नहीं बल्कि देश का नाम रौशन किया है। एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा टाटीसिलवे के सेंटर कार्यालय में एक्यूप्रेशर से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर मिलजुलकर विचार कर समाधान निकाला जाएगा। विधानसभा में भी पूर्व की तरह कार्य लागू करने और प्रत्येक जिले में परिषद की इकाई स्थापित करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। वीर विभूतियों को हमारे तरफ से मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, कांग्रेस नेता सुनील सहाय, पत्रकार सुरेंद्र ठाकुर, पंचायत उपाध्यक्ष किसन नायक, पंचायत समिति सदस्य अरविन्द लोहरा, महिला नेत्री अर्चना मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर परिषद के सम्मानित विभूतियों द्वारा सुबोध कांत सहाय एवं गिरिनाथ सिंह को पारंपरिक पगड़ी, फूलमाला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

