कुचाई पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत…
खरसावां: अजय महतो…
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कुचाई प्रखंड पहुंचे.वहीं कुचाई के भाजपा प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया.इसके बाद बैठक कर समस्याओं से अवगत हुए.इसके बाद गांडुदिरी गांव पहुंचे,जहां भाजपा का सक्रिय सदस्य मृतक जयपाल सिंह मुंडा के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए.
Advertisements

Advertisements

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा कार्यकर्ता स्व जयपाल सिंह मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.वही मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.मौके पर जीप सदस्य झींगी हेम्ब्रम,पूर्व सांसद प्रतिनिधि विजय महतो,पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय,प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा.विश्वजीत प्रधान,डुमु गोप,सत्येन्द्र कुम्हार,लुबुराम सोय आदि उपस्थित थे.

