Advertisements
Spread the love

सांसद मद से सिल्वे पंचायत में धूमकुडिया भवन का शिलान्यास

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

नामकुम (राँची)। टाटीसिलवे हरातु गांव में राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा के सौजन्य से ग्रामीणों के सुविधा हेतु धूमकुड़िया भवन निर्माण का शिलान्यास राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा के बिहार चुनाव में व्यस्तता के कारण उनके अनुपस्थिति में भाजपा टाटीसिलवे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, उपप्रमुख वीणा देवी, सिल्वे पंचायत के मुखिया नूतन पहान एवं ग्राम प्रधान गोपाल मुंडा के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेन्द्र महतो ने कहा हरातु गांव में धूमकुड़िया भवन के बनने से स्थानीय लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए बहुत सुविधा मिलेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धूमकुड़िया भवन के निर्माण करानें के लिए धन्यवाद दिया।
मौके पर माधुरी देवी, चतरा पंचायत के मुखिया सोहन मुंडा, मुक्तिनाथ मिश्रा,अमित मिश्रा, रतनू कुजूर, शिदाम सिंह मुंडा, राजेश मिश्रा, रूसु महतो, गिरधारी उरांव, रोहन मुंडा के अलावे कई पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल थे।