Advertisements
Spread the love

चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ…

सरायकेला संजय मिश्रा:

Advertisements

सरायकेला स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। डिपार्टमेंट ऑफ़ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी गवर्नमेंट ऑफ़ झारखंड के तत्वावधान आयोजित किया जा रहे उक्त प्रखंड स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सरायकेला रबिकांत भकत ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों को आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के संदर्भ में विस्तृत जानकारी मिलेगी।

जो स्कूल के बच्चों को शिक्षक द्वारा बेहतर तरीके से रुचिकर शिक्षा दान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर राजीव गोस्वामी, धर्मेंद्र प्रधान, बिचित्रानंद प्रधान एवं परमेश्वर महतो द्वारा प्रशिक्षण में शामिल प्रखंड के 45 शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई।

You missed