Advertisements
Spread the love

कार, बाइक एवं स्कूटी की टक्कर में चार हुए गंभीर रूप से घायल…

सरायकेला संजय मिश्रा: सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर कांकड़ा मोड़ के समीप कार, बाइक और स्कूटी की टक्कर हो जाने से स्कूटी सवार बड़ा कांकड़ा निवासी 30 वर्षीया महिला द्रौपदी महतो एवं बाइक सवार आदित्यपुर के इच्छापुर नायाटोला निवासी 23 वर्षीय अनिल महतो, 26 वर्षीय सूरज कारवां और 28 वर्षीय पलटन हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार के आगे से बाइक की टक्कर होने से कार के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद सरायकेला पुलिस की मदद से तीनों बाइक सवार घायल युवकों को स्थानीय लोगों द्वारा ऑटो से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisements

जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एमजीएम रेफर कर दिया। जबकि स्कूटी सवार महिला को हल्की चोट आने के कारण वह घर चली गई। घटना मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीनों युवक केस की तारीख पर सरायकेला व्यवहार न्यायालय आए थे। वापसी के दौरान कांकड़ा मोड़ पर दाहिने मुड़ने के लिए इंडिकेटर जलाकर दाहिने मुड़ गए। इसी दौरान कांड्रा की ओर से आ रही कार ने बाइक को बचाने के क्रम में अचानक से ब्रेक लगा दी। बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से बाइक जाकर कार के अगले हिस्से से टकरा गई। इसी बीच कांकड़ा की ओर से आ रही स्कूटी अनियंत्रित होकर कार के पीछे से टकरा गई।