बाईडीह में घर के बाहर रखी चार पहिया वाहन जलकर हुई राख…
राँची: अर्जुन कुमार । कुचाई प्रखंड थाना क्षेत्र के बंदोलोहर पंचायत अंतर्गत बाईडीह गांव में घर के बाहर रखी एक चार पहिया वाहन जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार बाईडीह गांव निवासी समीर सामड अपने मारूति वैगनआर कार (JH05AA- 0847) रोजाना की तरह बीते गुरुवार की रात अपने घर के बाहर रखा था. शुक्रवार सुबह जब देखा तो कार जलकर राख हो गया है. हालांकि कार कैसे जली या फिर किसने जलाया इसकी अब तक कारणों का पता नहीं चल पाया है. श्री सामड ने इस घटना की जानकारी कुचाई पुलिस को दी है.
Advertisements

Advertisements


