
माताजी आश्रम, हाता में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 180 मरीजों की जांच, 100 को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । प्रखंड के हाता स्थित माताजी आश्रम में सोमवार, 10 नवंबर 2025 को रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर और पूर्णिमा नेत्रलय जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के करीब 30 गांवों से आए गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। कुल 180 मरीजों की जांच हुई, जिनमें 100 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए।
माताजी आश्रम की ओर से बताया गया कि चयनित मरीजों को 13 और 15 नवंबर को दो चरणों में रामकृष्ण मिशन की गाड़ी से पूर्णिमा नेत्रलय जमशेदपुर ले जाया जाएगा, जहाँ उनका निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा।
शिविर की सफलता में रामकृष्ण मिशन की ओर से पशुपति महतो, फटिक चंद्र महतो, विवेक महापात्रा,
पूर्णिमा नेत्रलय की ओर से शांतनु महतो, नीलिमा रजक,
और माताजी आश्रम की ओर से सुनील कुमार दे, कमल कांति घोष, शंकर चंद्र गोप, रामकृष्ण सरदार, सुधीर सरदार, तपन मण्डल, कृष्ण पद मण्डल, बलराम गोप, निताई महाकुड़, राजकुमार साहू, मोहितोष मण्डल, मुखिया देवी भूमिज, सुधांशु कुंडू, बेबी मण्डल, स्वपन मण्डल आदि कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का स्वास्थ्य शिविर स्थानीय लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हो रहा है, जिससे न सिर्फ दृष्टिदोष से राहत मिल रही है बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ रही है।

