Advertisements
Spread the love

वाहन चालकों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच…

सरायकेला – संजय मिश्रा । परिवहन विभाग द्वारा मनाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2024 के 29वें दिन जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामड के निर्देशानुसार सरायकेला सदर अस्पताल में वाहन चालकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया गया। इसके तहत सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सदर अस्पताल में वाहन चालकों का स्वास्थ्य जांच किया गया। जांचोंपरांत उन्हें उचित सलाह दी गई। आंख जांच में सभी बड़े वाहन के चालक द्वारा आंखों में होने वाली परेशानी से अवगत कराया गया। एवं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा चालकों को बताया गया कि खैनी, गुटखा ना खाएं। इससे आंखों की रोशनी में कमी आती है। और आंखों को ठंडे पानी से प्रतिदिन साफ करें। इसलिए चालकों को समय-समय पर अपनी आंख जांच करानी चाहिए ताकि उन्हें रात्रि के समय वाहन चलाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो और दुर्घटना का कारण ना बने। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा, रोड इंजीनियर एनालिस्ट आशुतोष कुमार सिंह, आईटी सहायक घृत कुमार एवं पुलिस अधिकारी अभियान में शामिल रहे।

Advertisements

You missed